बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर रफ़्तार, नैनीताल : 28 मार्च सुबह करीब 6.13 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के अध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू, नवाबगंज यूपी के डेरे के बाबा अनूप सिह,  शामिल है।

बता दें कि, बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से बृहस्पतिवार को नानकमत्ता में शोक की लहर की लहर दौड़ गई। डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद नानकमत्ता कार सेवा डेरा परिसर में अर्धसैनिक बल तैनात है। वहीं, जल्द डीजीपी भी पहुंचने वाले है।

You May Also Like

More From Author