बरेली : महिला से जमीन एग्रीमेंट के बाद, तीन लोगों ने धोखाधड़ी कर ;जमीन किसी और को बेच दी; 48 लाख रुपये का लगाया चूना

ख़बर रफ़्तार, बरेली: जमीन का एग्रीमेंट कराने के बाद तीन लोगों ने महिला के साथ धोखाधड़ी कर जमीन किसी और को बेच दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना प्रेमनगर की रहने वाली यशोदा देवी गंगवार ने बताया कि उन्होंने मई में सीबीगंज के परधौली गांव में भूमि खरीदी थी। जिसके लिए उन्होंने 48 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने रजिस्टर्ड इकरारनामा सुरेश गंगवार, प्रदीप अग्रवाल, शेर सिंह से किया था, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर जमीन ममता सिंह को बेंच दी। बैनामे में अंबर गंगवार ने लिखा कि उन्होंने महिला की रकम वापस कर दी है लेकिन उन्हें कोई रकम नहीं मिली। किसान यूनियन के लोगों ने भी इस मामले में थाने का घेराव किया था।

Also read- नन्दानगर के नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार

You May Also Like

More From Author