हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी गाड़ी, 7 लोगों की मौत, कई घायल; मची अफरा-तफरी

ख़बर रफ़्तार, कौशांंबी :  कौशाम्बी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकप पर सवार होकर कौशाम्बी के बड़ोखर इलाके से कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए दर्शनार्थियों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत गई, जबकि 18 श्रद्धालु घायल हो गए।

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे लोग रामनवमी के अवसर पर शीतला धाम दर्शन करने के लिए पिकअप बुक कर सुबह आए थे और वापस लौटते समय दोपहर करीब पौने चार बजे यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे के बाद बाधित हो गया आवागमन

हादसे बाद मौके पर चीख पुकार मची रही। क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।

घटना के बाद जुटी भीड़

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई थानों की पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours