सिडकुल की पीपी ऑटो इन्नोवेटर्स की लिफ्ट में फंसने से श्रमिक की जान गई

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, रुद्रपुर : सिडकुल की डॉल्फिन फैक्ट्री की वेंडर पीपी ऑटो इन्नोवेटर्स लिफ्ट में फंसने से आज एक श्रमिक की जान चली गई। मृतक 30 वर्षीय राहुल पुत्र शेर सिंह क्रिमचे का मजरा, मिलक, रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब 9:00 बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया।

इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर फैक्ट्री अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री के समीप भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें शांत कराया। राहुल के रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले बहनोई सुरेंद्र ने बताया कि राहुल के माता-पिता नहीं है। वह उन्हीं के पास रहकर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours