खबर रफ्तार, जगदलपुर : नेपाल से नक्सलियों का दिमाग कहने जाने वाले गणपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है। 15 और नक्सली जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
नक्सलियों के ब्रेन (दिमाग) कहे जाने वाले गणपति को आखिरकार पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि से नक्सलियों को काफी बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा नक्सलियों की एक और टीम पुलिस के सामने समर्पण कर सकती है।
बता दें कि दुर्दांत नक्सली और नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। गणपति पोलित ब्यूरो मेंबर होने के साथ ही साथ 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था, गणपति के अचानक से गिरफ्तार होने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है, पुलिस जवानों के ऊपर होने वाले कई हमले में गणपति का नाम हमेशा सामने आया है। गणपति की तलाश काफी लंबे से पुलिस कर रही थी, जिसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाने के साथ ही उसकी जांच की जा रही थी, ऐसे में गणपति की गिरफ्तारी नक्सलियों की टीम को बड़ा झटका देने वाली है।

+ There are no comments
Add yours