UP: मोमोज खाने गई किशोरी की रात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौ*त; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ख़बर रफ़्तार, मुरादाबाद: मुरादाबाद में किशोरी की मौत के बाद थाने के सामने हाईवे पर परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की पिटाई की गई थी। मेरठ में उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। कार्रवाई के आश्वासन परिजन शांत हुए।

मुरादाबाद के कटघर इलाके में रहने वाली किशोरी की मौत के बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने दुष्कर्म के बाद किशोरी की पिटाई किए जाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।

एसपी सिटी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मोहल्ले में ही रहने युवती उसकी बेटी को मोमोज खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई थी। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है।
किशोरी को उसकी सहेली और युवक ने कराया भर्ती
इसकी जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किशोरी को उसकी सहेली और एक युवक भर्ती कराकर गए हैं। युवती की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे रेफर कराकर मेरठ ले गए, जहां मंगलवार को किशोरी की मौत हो गई।
थाने के सामने हाईवे पर शव रखकर लगा दिया जाम
मंगलवार रात करीब आठ बजे परिजन शव लेकर कटघर थाने पहुंच गए और थाने के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह आ गए और उन्होंने परिवार से बात की।

‘दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटी की पिटाई की गई थी’
किशोरी की मां ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली युवती उसकी बेटी को साथ ले गई थी। उसके साथ दो युवक मौजूद थे। दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटी की पिटाई की गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। एसपी सिटी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग मान गए और जाम हाईवे से हट गए। पुलिस की जांच में सामने है कि किशोरी और युवती मूंढापांडे क्षेत्र में युवकों के साथ बाइक से घूमने गई थी।
इसी दौरान किशोरी बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिजन एक युवती और दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours