ख़बर रफ़्तार, तिरुवनंतपुरम : अधिकारी ने बताया कि पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण, राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रमदम में हुई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा वायु सेना का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में नए कंक्रीट वाले हेलीपैड पर उतरते समय एक गड्ढे में फंस गया। राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक की यह घटना तब हुई, जब राष्ट्रपति मुर्मू के हेलीकॉप्टर की केरल के प्रमदम में लैंडिंग हुई।
दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं राष्ट्रपति
अधिकारी ने बताया कि पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण, राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रमदम में हुई। अधिकारी ने बताया, ‘कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलीकॉप्टर उतरा तो वह उसका भार नहीं झेल सका और जहां पहिए जमीन को छू रहे थे, वहां गड्ढे बन गए।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्य के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मंगलवार शाम तिरुवनंतपुरम पहुंची। बुधवार सुबह वे पथनमथिट्टा जिले के लिए रवाना हुए, जहां वे सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी।

+ There are no comments
Add yours