खबर रफ़्तार, पंचकूला: पत्नी की हत्या के लिए सुपारी देने वाले दोषी वकील पति, उसकी महिला मित्र समेत तीन दोषियों की सजा पर पंचकूला कोर्ट फैसला सुनाएगी। दोषियों में वकील मनमोहन के अलावा उसकी महिला मित्र मोनिका और उसका जीजा संदीप भी शामिल है।
पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाले दोषी एडवोकेट पति की सजा पर आज फैसला सुनाया जाएगा। पंचकूला जिला अदालत थोड़ी देर में एडवोकेट मनमोहन समेत तीन दोषियों को सजा सुनाएगी। दोषियों में वकील मनमोहन के अलावा उसकी महिला मित्र मोनिका और उसका जीजा संदीप भी शामिल है। कोर्ट ने एक दिन पहले सोमवार को तीनों को दोषी करार दिया था। सजा पर फैसला मंगलवार के लिए सुरक्षित रखा था।
16 जनवरी 2018 को रजनी सुबह करीब 11:15 बजे घर से निकली लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसी रात पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि रजनी ने अंतिम कॉल मोनिका को की थी। इस बीच मनमोहन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन कड़ी पूछताछ में राज खुल गया। पुलिस ने सूरज थिएटर के पास से उसे मनमोहन को पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
तलाक के दौरान मिली थी मोनिका
मनमोहन और रजनी के रिश्ते लंबे समय से खराब थे। तलाक के केस के दौरान मनमोहन की मुलाकात मोनिका से हुई और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। मनमोहन ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए मोनिका व संदीप को पैसों का लालच देकर पत्नी की हत्या की साजिश में शामिल कर लिया। रजनी के पिता ने भी पुलिस को अहम जानकारी दी थी। उन्होंने हत्या का शक जताया था। इसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंची।

+ There are no comments
Add yours