श्रद्धा की पहल लाई रंग, सड़क निर्माण के बाद सीएम योगी को कहा धन्यवाद

खबर रफ़्तार, लखनऊ: कक्षा चार की छात्रा श्रद्धा सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की और अपने स्कूल के सामने की सड़क बनवाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

लखनऊ में कक्षा चार की छात्रा श्रद्धा सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपने स्कूल के सामने की सड़क बनवा देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद श्रद्धा ने बताया कि मेरा स्कूल कुर्सी रोड पर स्थित है। वहां की सड़क खराब थी जिस पर मैंने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर दी थी। इसके बाद सड़क का निर्माण करवा दिया गया। आज महाराज जी से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री योगी अपने सहयोगियों के साथ लोकभवन में जा रहे थे तभी श्रद्धा ने उनसे मुलाकात की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours