चंद्रमा और शुक्र रविवार को एक-दूसरे के बेहद निकट नजर आएंगे।

बेंगलूरु. सौरमंडल के दो सर्वाधिक चमकीले पिंड चंद्रमा और शुक्र रविवार को एक-दूसरे के बेहद निकट नजर आएंगे। भारतीय ताराभौतिकी संस्थान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर रमेश कपूर के अनुसार सुबह आकाश में पूर्व दिशा की ओर सूर्योदय से लगभग एक घंटा पहले पांच ग्रहों को लगभग एक रेखा में देख सकते हैं। यह अनूठा संयोग है। यह 26 जून की सुबह तब और अद्वितीय हो जाएगा, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में आगे बढ़ते हुए शुक्र के बेहद करीब आ जाएगा। दोनों के बीच की दूरी 3 डिग्री के आसपास रह जाएगी। चांद व शुक्र के इस मिलन के बुध, शुक्र, मंगल और बृहस्पति साक्षी होंगे, जो कोरी आंख से नजर आएंगे।

You May Also Like

More From Author