ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 2 सगे भाइयों समेत 5 बारातियों की मौत

खबर रफ़्तार, बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के वीरपुर भुलैया गांव से शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की अर्टिगा कार को बहराइच मार्ग पर बुधवार देर रात चकवा गांव के पास ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इसमें अर्टिगा सवार 12 लोगों में से पांच की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार ज़िला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। कार सवार सभी लोग गोंडा जिले के रहने वाले है।

You May Also Like

More From Author