बागपत: मृतक पाकिस्तान की जेल में काट रहा सजा, 2 साल से हत्या की सजा काट रहा युवक

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक युवक 2 साल से जिंदा शख्स की हत्या की सजा जेल में काट रहा है। अब अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए युवक जमानत पर आकर  कोर्ट के चक्कर काट रहा है। जिस शख्स की हत्या का आरोप युवक पर है वो भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान की सेंट्रल जेल लाहौर में बंद है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  12 अगस्त 2022 को गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के एक गांव में अज्ञात लाश मिली थी। जिसकी 16 अगस्त 2022 को मुरादनगर के नेकपुर गांव के शख्स के कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने बेटे तेजवीर के रूप में की। जिसके बाद बागपत के चमरावल गांव में रहने वाले गौरव त्यागी सहित 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके चलते गौरव त्यागी को पुलिस ने अरेस्ट किया और जेल भेज दिया था। लेकिन इसी बीच कुछ दिनों बाद गांव में खुफिया विभाग की टीम एक फोटो के साथ नेकपुर गांव पहुंची और फोटो में दिख रहे जिस शख्स की शिनाख्त की वो तेजवीर था। खुफिया विभाग के लोगों ने बताया कि तेजवीर फिलहाल पाकिस्तानी सेंट्रल जेल लाहौर मे बंद है।

खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहा युवक
बताया जा रहा है कि इस बात का पता जैसे ही गौरव त्यागी और उसके परिजनों को लगा तो उन्होंने RTI के तहत जानकारी मांगी। जिसमें पता चला कि जिस तेजवीर की हत्या की सजा गौरव 2 साल से काट रहा हैं वो तो पाकिस्तान की जेल में बंद है। जिसके चलते अब युवक कोर्ट की शरण मे पहुंचा हैं और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए चक्कर काट रहा है

यह भी पढ़ें- बागेश्वर जिले के सिमगढ़ी उपडाकघर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी,1500 से अधिक खाताधारकों की जीवनभर की जमा-पूंजी गायब

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours