IAS बन देश की सेवा करेंगे हरदोई के अनिमेष वर्मा, दूसरे प्रयास में मिली सफलता; हासिल की 38वीं रैंक

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, हरदोई:  यूपीएससी मेंस परीक्षा में अनिमेष वर्मा ने देश की सूची में 38वां स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दूसरे प्रयास में सिविल सर्विसेज मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनिमेष के आइएएस बनने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

अनिमेष वर्मा मूलत: जनपद के सांडी रोड स्थित ग्राम पंचायत परौची पोस्ट चचरापुर के निवासी है। वर्तमान में लखनऊ के विराज खंड गोमती नगर में रहते हैं।

अनिमेष ने बताया कि बताया कि सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल लखनऊ से हाईस्कूल की परीक्षा 97.2 प्रतिशत अंक के साथ और इंटरमीडिएट की परीक्षा 97.75 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है। नई दिल्ली से आइआइटी किया। उनके पिता डा. सर्वेश कुमार वर्मा उद्यान विभाग लखनऊ में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

मां हैं गृहणी, बहन है डॉक्टर

अनिमेष की मां रेखा वर्मा गृहणी हैं। बहन शुभी वर्मा चिकित्सक हैं और एमडी की तैयारी कर रही है। सबसे छोटा भाई अभिजीत वर्मा इंटरमीडिएट में है। उन्होंने अपनी इस सफलता का माता-पिता के साथ परिवार के सदस्यों को श्रेय दिया है। चाचा हरिओम वर्मा व डा. वेद प्रकाश ने भतीजे की सफलता पर खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें-‘अब कैराना से पलायन नहीं, अपराधियों का राम नाम सत्य होता है’, सीएम योगी ने सपा को आड़े हाथों लिया

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours