ख़बर रफ़्तार, आगरा: आगरा में हरीपर्वत क्षेत्र के विजय नगर कालोनी में लूटपाट के दौरान केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर दी। चार युवक दो बाइक पर सवार होकर आए थे। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर भी हत्या की है। पत्नी से भी की मारपीट की है। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकालकर ले गए बदमाश। घटना में कारोबारी के कर्मचारी शामिल होने का अनुमान है।
लूट और हत्याकांड की वारदात से दहला आगरा, बदमाशों ने किया केमिकल कारोबारी का बेरहमी से मर्डर, पत्नी को अधमरा
