ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेस कर अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। उन्होंने दावा किया कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया, इसकी जानकारी सीएम केजरीवाल 28 मार्च को सबूत के साथ पेश करेंगे। बता दें, सुनीता केजरीवाल लगातार ईडी दफ्तर जाकर सीएम से मुलाकात करती हैं।
अदालत में सबूत देंगे सीएम केजरीवाल: सुनीता
उन्होंने कहा कि अरविंद जी ने कहा है कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया, इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे। अरविंद जी ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप सबके बीच है।” बता दें, सुनीता केजरीवाल दूसरी बार प्रेस में अपना बयान जारी किया है। इससे पहले, उन्होंने 23 मार्च को प्रेस में अपना बयान दिया था।
