दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इन स्टेशनों पर कई गेट रहेंगे बंद

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: अगर आप स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दिल्ली मेट्रो सुरक्षा कारणों को लेकर अलर्ट पर है। इसके चलते अगली सूचना तक कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री/एग्जिट गेट बंद रहेंगे।

ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर एंट्री/एग्जिट बंद रहेगी।
इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। डीएमआरसी का यह आदेश अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

पीएम आवास का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी में पीएम आवास का घेराव करेंगे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का खेलों पर पड़ेगा असर, इस तारीख तक बंद रहेंगे हल्द्वानी स्टेडियम के दरवाजे

मेट्रो के तीन स्टेशनों के गेट बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन से पहले, डीएमआरसी ने मंगलवार को सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो के तीन स्टेशनों के गेट बंद होने को लेकर जानकारी दी है।

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेगी।

बता दें कि केजरीवाल को एजेंसी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

You May Also Like

More From Author