चुनाव आयोग ने बदला अरुणाचल समेत दो राज्यों का चुनावी कार्यक्रम, अब 4 जून की जगह इस दिन आएंगे नतीजे

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम में बदलाव किया है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के चुनावी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए आयोग ने कहा कि अब दोनों राज्यों में मतगणना 4 जून की जगह 2 जून को होगी।

बता दें कि कल ही चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के 19 अप्रैल से 7 चरणों में शुरू होने की घोषणा की थी।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अब कब आएंगे नतीजे 

चुनाव आयोग ने पहले घोषणा की थी कि दोनों विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों की गिनती लोकसभा चुनाव के वोटों के साथ 4 जून को की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा, लेकिन चूंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए तारीख पहले कर दी गई है।

आयोग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम के संबंध में कोई बदलाव नहीं होगा। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।

You May Also Like

More From Author