युवती की मौत पर दर्ज हुआ मुकदमा तो प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, उन्नाव: तीन दिन पहले फुफेरे भाई के घर दही क्षेत्र में आई युवती द्वारा जान देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की तो जेल जाने के डर से बुधवार को प्रेमी ने भी जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दही क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती 10 दिन पूर्व इसी क्षेत्र के शिव नगर में रहने वाले अपने फुफेरे भाई संतोष के घर मांगलिक कार्यक्रम में आई थी। सोमवार की शाम युवती ने पहले खुद की कलाई में ब्लेड से कई वार कर रसोई घर के दरवाजे की चौखट में फंदा लगाकर जान दे दी थी। शव दुपट्टे से लटका मिलने पर दिवंगत युवती के भाई ने माखी के विजईखेड़ा निवासी अतुल गौतम पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी।
जेल जाने के डर से युवक ने दी जान

पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर मंगलवार को स्वजन ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा कर सड़क जाम कर दी थी। इसके बाद शाम को पुलिस ने प्रेमी अतुल गौतम पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। जेल जाने के डर से सुमित ने बुधवार को घर के पास पेड़ से फंदा लगा जान दे दी।

एसओ संदीप मिश्र ने बताया कि अभी तक आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अजय कपूर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours