Breaking News

Wednesday, May 6 2026

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस; बढ़ाई गई सुरक्षा

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बुधवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को इस संबंध में एक ईमेल आया था। ईमेल बलवंत देसाई के नाम से लिखा गया था और कहा गया था कि धमाका गुरुवार को होगा।

मेल में लिखा गया था कि मैं तुम्हें 15 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ा दूंगा। ये सबसे बड़ा धमाका होगा। आप यथासंभव अपनी सुरक्षा बढ़ाएं और सभी मंत्रियों को बुलाएं। हर किसी को उड़ा दिया जाएगा।

जिला अदालतों की भी बढ़ाई गई सुरक्षा 

हाईकोर्ट ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, ईमेल की जांच भी की जा रही है और आज हाईकोर्ट में सुरक्षा ड्रिल भी की जा रही है। जिला अदालतों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours

हल्द्वानी: अब्दुल मलिक के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी, अब बढ़ेगी मुश्किलें

राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस, भाजपा के पास प्रचंड बहुमत

You May Also Like: