उत्तराखंड में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस हो गई एक्टिव, विशेष अभियान का आयोजन; BJP पर गरज रहे कार्यकर्ता

ख़बर रफ़्तार, लक्सर:  कांग्रेस के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत लक्सर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष देवेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकत्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी डा. उमादत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों का बराबर सम्मान है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीतू बर्मन ने कहा कि महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष देवेश राणा, संजीव चौधरी, मंतलेश, रेनू झा, रेखा झा, अंजलि झा, बबली, सोनिया, फूलमती, गंगा देवी, दीक्षा, संगीता, सुनीता, कुसुम, राजकुमारी, रुक्मेश, सरला, वर्षा, मीणा, सुलोचना, लीलावती, कांता, सुषमा, अंगूरी, सुशीला, पूनम, प्राची, ममता, तनीषा, कविता, सविता, कोमल, रेखा, पूजा, सीमा, विभा, सविता आदि मौजूद रहीं।

You May Also Like

More From Author