खबर रफ़्तार, बरेली: बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सिमरा अजूबा बेगम, फरीदापुर इनायत खां और उड़ला जागीर में अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाया। सभी कॉलोनिया बगैर साइट प्लान और नक्शा स्वीकृत कराए बिना बसाई जा रही थीं। बीडीए की टीम ने कॉलोनाइजरों के कार्यालय भी सील किए हैं।
इसी तरह सियाराम राठौर व संतोष राठौर ने फरीदापुर इनायत खां में 5000 वर्ग मीटर, जाहिद व शानू ने सैदपुर खजुरिया में लगभग 4000 वर्ग मीटर, जीशान और मसुउद्दीन ने उड़ला जागीर में लगभग 18 बीघा क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी बसा रहे थे। सभी कॉलोनियों में निर्माण को ध्वस्त किए गए। प्रॉपर्टी बेचने के लिए बनाए गए ऑफिस पर सील किए गए हैं। कॉलोनाइजरों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कार्रवाई का शिकंजा कसेगा।
