वन निगम के लालकुआं डिपो में घपले पर पुलिस सख्त, जांच के लिए एसआईटी गठित

खबर रफ़्तार, देहरादून: वन विकास निगम के लालकुआं डिपो में लकड़ी नीलामी में हुए लाखों के घपले की जांच अब एसआईटी करेगी। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को एसपी सीआईडी हल्द्वानी सेक्टर के नेतृत्व में रेंजर समेत चार लोगों की टीम गठित की है। करीब तीन माह पूर्व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दिए थे।

वन विकास निगम के लालकुआं डिपो में अगस्त में कुछ शिकायतें मिली थीं। जिसमें जितने की लकड़ी नीलाम की जा रही है, उससे कम का बिल बनाकर निगम को चूना लगाया जा रहा है। इसके बाद मामले की विभागीय जांच कराई गई।

ये भी पढ़ें…होमगार्डों के लिए उत्तराखंड में नई व्यवस्था, कंप्यूटर में बनेंगे एक्सपर्ट, अंग्रेजी बोलेंगे फटाफट

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। जांच में सामने आया था कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी मिलकर नीलामी की रकम से कम के बिल बना रहे हैं। कुछ बिलों में पांच लाख की नीलामी को तीन लाख दर्ज किया गया था। इसके बाद कई बिलों की जांच की गई तो बड़ी हेराफेरी सामने आई। इसके बाद चार कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, लेकिन बाद में मामला ठंडा हो गया था।

You May Also Like

More From Author