ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जल्द ही आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर नवंबर 2023 रिजल्ट जारी होने से लेकर लेटेस्ट अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CA Final, Inter Results 5 जनवरी से 10 जनवरी 2024 के बीच घोषित किये जाने की सम्भावना है, यह जानकारी ICAI के सेंट्रल काउंसिल सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल की ओर से X (एक्स) पर दी गयी है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से icai.org पर घोषित किया जायेगा जहां से अभ्यर्थी मांगी गई डिटेल दर्ज करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
ICAI CA Final, Inter Results 2023: कैसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको CA Inter and Final Results 2023 लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- अब आप रिजल्ट पेज पर पहुंच जायेंगे जहां आपको मांगी गयी डिटेल्स (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
- जानकारी सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेंगे जिसके बाद अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर से 17 नवंबर 2023 तक किया गया था जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें-दुनियाभर में ‘एनिमल’ का धमाका, फिल्म ने इतनी कमाई कर हिला डाला बॉक्स ऑफिस
नवंबर सेशन की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब ICAI CA Foundation December 2023 परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है जिसके लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

+ There are no comments
Add yours