तीन राज्यों में मिल रही बढ़त पर सक्सेना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

ख़बर रफ़्तार, किच्छा:  कांग्रेस पार्टी अपने विकास विरोधी नीतियों के कारण आज जैसे गायब होती दिख रही है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण वर्तमान में हुए विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है उक्त वक्तव्य भाजपा से नामित सभासद राजीव सक्सेना ने नगर के दीनदयाल चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहे उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच पहुंचकर आगामी निकाय चुनाव में कुछ इसी प्रकार का प्रयास कर पार्टी को सर्वाधिक सीटों पर जीत दिलाने का करना चाहिए।

तीन राज्यों में मिल रही बढ़त पर सक्सेना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को भली भांति पहचान चुकी है तथा कांग्रेस का सूर्य उदय होना अब संभव नहीं है। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी ने तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा को मिल रही बढ़त को लेकर खुशी जाहिर की वह मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर मुख्य रूप से रामप्रसाद भूपेश कुमार दिनेश कुमार रविंदर नबी हसन बृजेश गोविंद राम अवतार अनुज वरुण आदि उपस्थित थे

You May Also Like

More From Author