पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत

ख़बर रफ़्तार, फिरोजाबाद:  दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा देने बाइक से आगरा जा रहे मैनपुरी के युवक को सोमवार रात सिरसागंज क्षेत्र में किसी वाहन ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

मैनपुरी के करहल निवासी 24 वर्षीय विकास कुमार यादव की मंगलवार सुबह आगरा में परीक्षा थी। वह सोमवार रात आठ बजे घर से बाइक से आगरा के लिए रवाना हुए थे। 9.45 बजे सिरसागंज में गुंजन चौक के पास किसी वाहन ने बाइक को रौंद दिया। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन युवक की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस भी पहुंची।

You May Also Like

More From Author