सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज, बनने लगी रणनीति

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर:  सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। पुराने नेता अपने-अपने उम्मीदवार को मनाने और रणनीति बनाने में जुट गए हैं। छात्र मंडली की बैठकें देर रात तक हो रहीं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव निपटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्नातकोत्तर कक्षा का परीक्षा परिणाम न आने से अब तक देरी हो रही थी। अब परिणाम आने के बाद सरगर्मियां तेज है।

You May Also Like

More From Author