राम मंदिर के लिए 4600 किलो का ध्वजा दंड गुजरात से रवाना, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

खबर रफ़्तार, अहमदाबाद:  अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुजरात से 4600 किलो का ध्वजा दंड अयोध्या भेजा जा रहा है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शुक्रवार को राम मंदिर के लिए पीतल से बना ‘ध्वजा दंड’ लेकर अहमदाबाद से अयोध्या के लिए ट्रक को रवाना किया। इस ट्रक पर 4600 किलो का ‘ध्वजा दंड’ है, जो अयोध्या जा रहा है।
राम मंदिर के लिए 4600 किलो का ध्वजा दंड गुजरात से रवाना, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

You May Also Like

More From Author