45 मिनट तक रोपवे पर विधायक समेत 70 लोग हवा में अटके रहे, देखें वीडियो

खबरे शेयर करे -

उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में हाल ही में शुरू हुए रोपवे में तकनीकी खराबी के कारण हवा में करीब 70 ज़िंदगियाँ झूलती नजर आई। इस घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, करीब 45 मिनट बाद किसी तरह रोपवे को दोबारा चालू किया जा सका और एक एक कर लोगों को ट्रॉली से उतारा गया। इस दौरान इसमें टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय भी फंस गए थे जो फोन पर किसी को घटना की सूचना देते हुए दिखाई दिए।
दरअसल, रविवार दोपहर करीब 3-4 बजे के बीच उत्तराखंड के टिहरी जिले के सुरकंडा मंदिर रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई जिस वजह से बीच में ही वो बंद हो गया। इस दौरान रोपवे पर 70 लोग थे जो फंस गए। इसमें टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी शामिल थे। तकनीकी खराबी का पता चलते ही लोग काफी घबरा गए, कुछ तो चीखने-चिल्लाने लगे। ये देख आसपास के लोग भी काफी सहम गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रोपवे को फिर चालू किया जा सका। हालांकि, ये बीच में फिर रुक गया लेकिन जल्द ही रोपवे को सुरक्षित उतार लिया गया।

इसके बाद एक एक कर सभी यात्रियों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि रोपवे चक्के से उतर जाने के कारण बंद हुआ था जिसे तकनीशियनों ने खंबे पर चढ़कर ठीक किया और उसका संचालन शुरू किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours