’12वीं फेल’ एक्टर Vikrant Massey ने सरेआम मांगी थी सारा अली खान से माफी, फिर एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स् को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 15 मार्च को ‘मर्डर मुबारक’ रिलीज हुई, जिसमें एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस ने काफी तारीफें बटोरी हैं। 21 मार्च को सारा की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ रिलीज होने वाली है, जिसके ट्रेलर में उनकी एक्टिंग काबिलेतारीफ नजर आई है।

विक्रांत ने सारा के साथ फिल्म ‘गैसलाइट’ में काम किया है। सारा अली खान पॉपुलर स्टार किड हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में एंट्री उनके लिए बाएं हाथ का खेल थी। बॉलीवुड लाइफ में आई स्टोरी में बताया गया है कि नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस और स्टार किड्स को मिलने वाली प्रिवलेज को लेकर उन्हें ऐसा लगा था कि सारा को एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं होगा।

’12वीं फेल’ एक्टर Vikrant Massey ने सरेआम मांगी थी सारा अली खान से माफी, फिर एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब

विक्रांत ने कहा कि यह बातें इतनी ज्यादा हो गई थीं कि उन्होंने इस पर विश्वास कर लिया और सारा को भी वैसे ही जज किया। उन्होंने सोचा था कि सारा की प्रायोरिटी शायद हेयर, मेकअप होंगी। वह स्टार किड है, जबकि विक्रांत स्टार किड वाले स्टेटस से कोसों दूर हैं। जब उन्होंने काम के लिए सारा का डेडिकेशन देखा, तब उनकी सोच एक्ट्रेस को लेकर बदली और उन्होंने सारा से माफी मांगी।

सारा ने दिया था ये जवाब

वहीं, सारा ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि विक्रांत ने कब उनसे माफी मांगी। लेकिन इतना जरूर है कि स्टार किड होने के नाते उन्हें ये सब सुनने की आदत है।

यह भी पढ़ें:- भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के अंतिम नतीजे घोषित, इन उम्मीदवारों का हुआ चयन

You May Also Like

More From Author