बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पातालगंगा में कार के ऊपर पत्थर गिरने से महिला की मौत

खबर रफ़्तार, चमोली : बदरीनाथ हाईवे पर सुबह दर्दनाक हादसा हो गया पातालगंगा में कार के ऊपर पत्थर गिरने से महिला की मौत हो गई। यहां हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।

बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस क्षेत्र में रविवार को देर शाम से भारी बारिश हुई।

 

You May Also Like

More From Author