12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

बीमारी से हुई महिला की मौत, शव देखकर लुधियाना से आई बहन की भी गई जान, परिवार में मातम

खबर रफ़्तार  ,रुड़की : Roorkee News : शेखपुरी में बीमारी के चलते हैं बहन की मौत के बाद उसे देखने आई महिला की भी शव देखकर मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। मां को रुड़की लेकर आए बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अब लुधियान से उनके स्‍वजन भी रुड़की पहुंच रहे हैं।

काफी समय से बीमार चल रही थी मुर्सलीना

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी मुर्सलीना आयु 75 वर्ष काफी समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार की सुबह महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई।

गुलजार लुधियाना से अपने बेटे के साथ रुड़की पहुंची थी

परिजनों ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को भी दे दी। बहन की मौत की खबर सुनकर उसकी छोटी बहन गुलजार लुधियाना से अपने बेटे के साथ रुड़की पहुंच गई।

बहन का शव देखा तो अचानक तबीयत बिगड़ गई

जैसे ही गुलजार बहन के घर पहुंची तो वहां पर स्वजन का रोते देख उसका भी बुरा हाल हो गया। गुलजार ने जैसे ही अपनी बहन का शव देखा तो उसकी भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बहनों की मौत से दोनों परिवार में मातम छा गया

बहनों की मौत से दोनों परिवार में मातम छा गया हैं। वहीं मां को लेकर आए बेटे का भी रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग अब इनके शव को सपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे हैं।

आपरेशन के दौरान महिला की मौत, जमकर हंगामा

वहीं रुड़की के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत हो गई। स्वजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला मरीज को रासौली के आपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी सुशील जुयाल की पत्नी आरधाना जुयाल के गर्भाशय में रसौली थी। सुशील ने शहर के चावमंडी स्थित भगवती अस्पताल में उपचार कराया। चिकित्सकों ने महिला के आपरेशन की बात कही थी। शनिवार को आराधना को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

बताया गया कि सभी तरह की जांच होने के बाद महिला को आपरेशन थियेटर में ले जाया गया। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद उन्हें इसकी जानकारी दी गई।

आरोप लगाया कि महिला को आपरेशन से पहले जो इंजेक्शन लगाया गया था। उसके बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी। महिला की मौत से आक्रोशित स्वजन और अन्य व्यक्तियों ने वहां पर जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here