एक सप्ताह शुष्क रहेगा उत्तराखंड का मौसम, इन जनपदों में कोहरे से नहीं राहत; येलो अलर्ट जारी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय कई मैदानी व पहाड़ी इलाकों में चटख धूख खिलने की संभावना है। वहीं कही-कहीं शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

सुबह-शाम तापमान में गिरावट से पहाड़ों में कंपकंपी बनी रह सकती है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 12.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे दोनों जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में उथला कोहरा छाये रहने की आशंका है।

उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान

शहर – अधिकतम – न्यूनतम 

देहरादून (28 जनवरी) – 16.0 – 19.0

(29 जनवरी) – 18.0 – 11.0

हरिद्वार (28 जनवरी) – 18.0 – 10.0

(29 जनवरी) – 20.0 – 10.0

कोटद्वार (28 जनवरी) – 18.0 – 10.0

(29 जनवरी) – 19.0 – 10.0 (डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-रामनगर के चुकुम गांव में पकड़ा गया ग्रामीण को अपना निवाला बनाने वाला बाघ, लोगों का गुस्सा हुआ शांत

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours