Uttarakhand: अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में गिरी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

खबर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में से हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में गिर गई। हादसे में तीन लोगों को सकुशल बचा लिया गया है। जबकि एक महिला की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देहरादून के विकासनगर में हुआ है। जहां शक्तिनहर के किनारे पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की वाहन चालक कुछ सोच-समझ पाता, कार नहर में गिर गई। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। वहीं, स्थानीय लोगों की सहायता से कार में सवार एक मासूम समेत तीन को बचाया गया। जबकि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) लापता महिला की तलाश करने में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक कार चालक रिहान (37वर्ष) पुत्र यासीन अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाने रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से घर वापस लौट रहे थे कि उनके साथ यह हादसा हो गया। फिलहाल, मासूम समेत तीन लोगों को बचाया गया है। वहीं, लापता महिला की खोजबीन जारी है।

You May Also Like

More From Author