खबर रफ़्तार, पीलीभीत : पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में ससुराल पहुंचे दामाद को ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक शख्स को बेरहमी से पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मौलाना व उसके परिवार के लोग शख्स को जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता है, लेकिन आरोपी उस पर तरस नहीं खाते। पीड़ित का नाम मोहम्मद यामीन है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
