ऊधमसिंह नगर: बाजपुर में फिर 86 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, बाजपुर: गोवंश स्क्वायड टीम ने गांव रम्पुरा शाकर स्थित एक खेत से 86 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कुल्हाड़ी सहित अन्य उपकरण बरामद हुए। पशु चिकित्सक ने बरामद मांस के सैंपल लेकर जांच की।

शुक्रवार को गोवंश स्क्वायड प्रभारी एसआई प्रवीण सिंह टीम के साथ रम्पुरा शाकर गांव में पहुंचे। यहां एक खेत में चार लोग दिखे जिन्हें टीम ने पकड़ लिया। टीम ने रम्पुरा शाकर गांव निवासी आरिफ, मो. सलीम, इमरान अली और महबूब अली से 86 किलो प्रतिबंधित मांस, तराजू, पशुओं के नौ पैर, दो चाकू, सूजा आदि बरामद किया। बीते दिनों भी गोवंश स्क्वायड टीम ने करीब डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरामद किया था।

इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने मौके पर मांस की जांच की। टीम में कुंदन खन्ना, प्रमोद कुमार, दीवान नाथ, संजय कुमार, राजकुमार, बलवंत सिंह शामिल रहे।
कोट

गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5/11(1) गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – अन्न राम आर्य, सीओ

ये भी पढ़ें…ऊधमसिंह नगर: पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं पर फेंकें पत्थर, एक महिला चोटिल

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours