मौसम बदलते ही स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 12 फरवरी से अब इस समय पर चलेंगी Classes

ख़बर रफ़्तार, नोएडा:  गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम बदलने के बाद स्कूलों की टाइमिंग में फिर से बदलाव हुआ है। अब स्कूल पुराने समय के अनुसार ही खुलेंगे। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह के अनुसार, 12 फरवरी से कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। अब स्कूल सुबह साढ़े आठ बजे से खुलेंगे। अब तक सर्दियों की वजह से स्कूल सुबह 10 बजे से खुल रहे थे। सर्दियों में स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश 16 जनवरी को दिया गया था।

You May Also Like

More From Author