खबर रफ़्तार, हल्द्वानी: हल्द्वानी में रामपुर हाईवे पर देर रात स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर हैं।
हल्द्वानी शहर के रामपुर हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। टांडा जंगल में दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले कार सवार बनभूलपुरा के हैं। घायलों का एसटीएच में उपचार चल रहा है।
