नख़बर रफ़्तार, ई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में दिल्ली और नूंह पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जिसमें एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या में वांछित अपराधी स्पेशल सेल और हरियाणा की नूह पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में घायल हो गया। घायल अपराधी का नाम शाकिर बताया जा रहा है। अब तक चार बार मुठभेड़ों के दौरान पुलिस पर गोलीबारी कर चुका है।
दिल्ली के दो केसों में पीओ घोषित है। अपने ही इलाके के पूर्व विधायक शाहिदा खां के घर पर अंधाधुध गोलीबारी करने और डकैती डालने पर भी मुकदमा चल रहा है। इतना ही नहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातों में भी शामिल रहा।
+ There are no comments
Add yours