श्रीराम की नगरी को चली स्पेशल ट्रेन जून के बाद होगी बंद, 27 अप्रैल से आनंद बिहार से होगी शुरू

ख़बर रफ़्तार, बरेली: उत्तर रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। 27 अप्रैल से भगवान श्रीराम की नगरी के लिए भी मुरादाबाद मंडल ने स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जोकि 29 जून के बाद बंद की जाएगी।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि 04096 नंबर की ट्रेन आनंद बिहार से शुरू होकर अयोध्या कैंट तक जाएगी। यह ट्रेन 27 अप्रैल से शुरू की जा रही है, जोकि आनंद बिहार से सुबह नौ बजे चलकर 9:35 बजे गाजियाबाद, 12 बजे मुरादाबाद, दोपहर 1:40 बजे बरेली शाम 6:20 बजे लखनऊ और रात 10 बजे आयोध्या जंक्शन पहुंचेगी।

वहां से वापसी में 04095 नंबर की ट्रेन सुबह नौ बजे अयोध्या जंक्शन से चलकर दोपहर 12:45 बजे लखनऊ, शाम 5:47 बजे बरेली, शाम 7:35 बजे मुरादाबाद, रात 9:54 बजे गाजियाबाद और रात 10:30 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी।

रेलवे अफसरों ने बताया कि इससे ग्रीष्मकालीन अवकाश में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के इच्छुक भक्तों के लिए सहूलियत रहेगी। उन्हें सफर के दौरान कंफर्म सीट मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:- बीजेपी प्रत्याशी के लिए रोड शाे करेंगे पीएम मोदी, 26 को बरेली में रूट डायवर्जन, यह रहेगी बदली व्यवस्था

You May Also Like

More From Author