Deepika Padukone की इस आदत से परेशान हुए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- प्लीज ये करना अब बंद कर दो

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। बीते महीने 29 फरवरी 2024 को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये घोषणा की थी कि वो और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण की ये आदत नहीं आ रही यूजर्स को रास

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड किया था। इस दौरान दीपिका ने अपने वेस्टर्न लुक से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक से फैंस का दिल जीता।

पहले दिन के फंक्शन में फाइटर एक्ट्रेस ने जहां ब्लैक रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी, तो वहीं दूसरे दिन जब सेलेब्स की परफॉर्मेंस हुई थी, तो उस दौरान दीपिका ने क्रीम रंग का बेहद ही खूबसूरत लहंगा-चोली पहना। इसके अलावा पीकू एक्ट्रेस ने तीसरे दिन लाल रंग की वर्क की हुई साड़ी पहनी।

 

इन सभी लुक्स की फोटोज को दीपिका ने यूजर्स के साथ शेयर किया। उनके ये सभी अटायर तो यूजर्स को काफी पसंद आए, लेकिन उनके पोज देखकर कुछ लोगों का माथा ठनक गया और उन्होंने एक्ट्रेस से शिकायत की।

Deepika Padukone की इस आदत से परेशान हुए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- प्लीज ये करना अब बंद कर दो

दीपिका के पोज नहीं आए यूजर्स को पसंद

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की न्यूज जब से सामने आई है। एक्ट्रेस ने लगभग सभी फोटोज में साइड पोज दिए हुए हैं। उनकी एक भी फ्रंट फोटो नहीं है। यही बात यूजर्स को रास नहीं आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या अब ये अपना पोज कभी चेंज नहीं करेंगी, अब यही हम लोग जानना चाहते हैं”।

दूसरे यूजर ने लिखा, “अब सब जानते हैं कि आप प्रेग्नेंट हो। अब आपके एक ही बैक पोज देखकर हम बोर हो रहे हैं”। अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है अब आप पलट सकते हो, कोई नहीं फिर भी खूबसूरत ही हो आप”।

You May Also Like

More From Author