14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

बागेश्वर में स्कूटी ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी पर पीछे बैठा युवक सिर के बल गिरा-हुई ऐसी हालत

खबर रफ़्तार,बागेश्वर : शहर में दोपहिया वाहनों की गति पर ब्रेक नहीं लग सका है। तहसील रोड पर बाइक को पीछे से स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी के पीछे बैठा युवक छिटक कर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लंबा जाम भी लग गया।

सिर के बल गिरने से सिर पर आई चोट

यातायात पुलिस वाहनों की गति को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। बुधवार को तहसील रोड पर बड़ी घटना होते-होते बच गई। तहसील के पास एक स्कूटी सवार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार को तो कुछ नहीं हुआ, मगर स्कूटी पर पीछे बैठा 30 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र दीपल सिंह, निवासी कन्यालीकोट झटका लगने से छिटक कर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सिर के बल गिरने से उसके सिर में चोट लग गई और वह बेहोश हो गया।

आसपास के दुकानदारों ने पहुंचाया अस्पताल

यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों ने पानी मार कर आनंद सिंह को होश में लाने की कोशिश की और उसे तत्काल जिला अस्पताल भी पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच सकी। डा. ऋतु ने बताया कि घायल के सिर में चोट है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

कोतवाली बोले- घटना की हो रही जांच

इधर, घटना के बाद तहसील रोड में जाम लग गया। जिसके कारण काफी भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वाहनों की गति पर नियंत्रण करने के निर्देश यातायात पुलिस को दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here