कांग्रेस छोड़ भाजपा में पहुँचे संजीव, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने स्वागत 

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, किच्छा: चुनावी समर के बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इस बार पार्टी प्रदेश सचिव के पद पर रहकर पार्टी की सेवा करने वाले संजीव सिंह का पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस बड़े झटके के रूप में दिखाई दे रहा है।

बताते चलें कि विगत दिनों पूर्व कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करने पहुंचे थे। राजनीतिक सूत्रों की माने तो सिंह का भाजपा में जाने की जमीन उसी वक्त तैयार हो गई थी। परंतु राजनीतिक मान मनोबल के खेल के बीच सिंह का भाजपा पहुंचाना संभव नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि सिंह विभिन्न मौके पर पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर इनकार नहीं किया जा सकता की पार्टी की बड़े पद पर देना सिंह का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए कहीं न कहीं सर का दर्द जरूर बनेगा।

  • मुख्यमंत्री से भेंट पर फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क में सबसे पहले जताया था भाजपा में शामिल होने का अंदेशा

किच्छा: फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क द्वारा सिंह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के द्वारा इस बात का प्रयास लगा लिया गया था, की सिंह भाजपा शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं, हालांकि उस वक्त कांग्रेस नेता सिंह ने इस बात से इनकार करते हुए चर्चाओं का खंडन कर दिया था। परंतु मतदान की तारीख नजदीक आते आते अन्य कांग्रेस पदाधिकारी की भांति सिंह ने भी पाला बदल सत्ता सुख के साथ जाने का फैसला कर ही लिया।

ये भी पढ़ें…आरिफ के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours