14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

रुड़की: घर में घुसकर दिनदहाड़े बदमाशों ने की लूटपाट, महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

ख़बर रफ़्तार, रुड़की:  रुड़की में एक घर में घुसकर दो बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील माता वाली गली में विपिन का मकान है। सोमवार सुबह परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जबकि विपिन की पत्नी रेखा घर पर अकेली थी। करीब 12 बजे दो बदमाश घर के अंदर घुस आए और लूटपाट करने लगे। रेखा ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

कान के कुंडल लूटकर फरार हो गए। रेखा ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने रेखा को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे कंगाल जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here