14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

उत्तराखण्ड कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित, इन उम्मीदवारों का हुआ चयन

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  उत्तराखण्ड जूनियर असिस्टेंट एग्जाम 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तराखण्ड सरकार के विभिन्न विभागों कनिष्ठ सहायक के कुल 445 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा परिणाम (UKPSC JA Result 2024) सोमवार, 5 फरवरी 2024 को घोषित किए गए। इसके साथ ही UKPSC ने विभागवार चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट, psc.uk.gov.in पर जारी कर दी है।

ऐसे में जो उम्मीदवार UKPSC द्वारा 30 नवंबर 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा तथा 5 मार्च 2023 को आयोजित हिंदी व अंग्रेजी टंकण/कंप्यूटर संचालन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम आयोग की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
UKPSC ने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ-साथ इस परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के मार्क्स और कटेगरी के अनुसार कट-ऑफ भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार (सफल औऱ असफल) अपने प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर या इस लिंक चेक सकते हैं।

यह भी पढ़ें – सिनेमाघरों से OTT प्लेटफॉर्म्स तक, इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं ये 5 नई फिल्में

दूसरी तरफ, UKPSC द्वारा जारी कट-ऑफ सूचना के अनुसार अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 69.1321 न्यूनतम अंक निर्धारित किया गया है। वहीं, ओबीसी के लिए 63.5199, ईडब्ल्यूएस के लिए 66.0709 और एससी के लिए 59.6934 कट-ऑफ रखा गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह कट-ऑफ शहरी विकास निदेशालय, देहरादून की वेकेंसी के लिए है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here