खबर रफ़्तार, मेरठ : मेरठ और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम में ठंडक आई है और किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।
पिछले कई दिनों से वेस्ट यूपी झुलसा देने वाली उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल था। मंगलवार सुबह 9 बजे इंद्रदेव मेहरबान हुए और आसमान से राहत बरसने लगी। तेज झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट लाई, जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई।
