Breaking News

Wednesday, November 4 2026

पंजाब: संगरूर में जहरीली शराब पीने से छह की हालत बिगड़ी, चार की मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी

ख़बर रफ़्तार, संगरूर:  दिड़बा के नजदीकी गांव गुज्जरां में 150-150 रुपये में खरीदी शराब की पीने से छह व्यक्तियों की हालत बिगड़ गई। इनमें से जहां चार व्यक्तियों की मौत (poisonous liquor scandal) हो गई, वहीं दो सिविल अस्पताल संगरूर में जिंदगी व मौत के बीच जुझ रहे हैं। सभी व्यक्ति गांव में ही दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले हैं व गांव के ही किसी व्यक्ति से सस्ती शराब खरीदी थी। मरने वालों में दो सगे भाई है।

जिन्हें बुधवार सुबह चार बजे के करीब सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण निर्मल सिंह की मौत हो गई, जबकि वीरपाल सिंह व जग्गी सिंह का इलाज चल रहा है, वहीं इसी गांव के जगजीत सिंह उर्फ जग्गी सिंह पुत्र जोगा सिंह, उसका भाई प्रगट सिंह उर्फ गुरजंट सिंह पुत्र जोरा सिंह।

भोला सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी गुज्जरां भी शराब पीने के बाद रात को बीमार हो गए, जिन्हें दिड़बा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल संगरूर भेज दिए गए।

डीएसपी दिड़बा पृथ्वी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव: राजनीतिक चर्चा में मशगूल साधना की ‘गंगोत्री’, यहां मौजदू है सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

You May Also Like

More From Author

लोकसभा चुनाव: राजनीतिक चर्चा में मशगूल साधना की ‘गंगोत्री’, यहां मौजदू है सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

चरित्र पर शक होने पर पत्थर मारकर की थी गर्भवती पत्नी की हत्या, पति को मिली आजीवन कारावास की सजा

You May Also Like: