गर्मी में चढ़ते पारे के बीच बिजली की कटौती से जनता “परेशान”

खबर रफ़्तार, हल्द्वानी: गर्मी में चढ़ते पारे के बीच बिजली खपत में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कटौती का दौर शुरू हो गया है। बिजली कटौती का ये आलम है कि नियमित रूप से एक से दो घंटे बिजली गुल रहती है। सबसे अधिक समय तक बिजली कटौती हीरानगर, रामपुर रोड और दमुवाढूंगा में हो रही है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक यही सब चलता रहा तो आने वाले दिनों में और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

You May Also Like

More From Author