खबर रफ़्तार, लखनऊ: बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विभाग के अनुसार इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। इसका कारण कई जिलों में चल रही 12,460 शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग को बताया गया है।
ये भी पढ़ें – संजय सिंह फिर से जाएंगे राज्यसभा, कोर्ट ने जेल से नामांकन दाखिल करने पर दिया ये फैसला
बता दें कि परिषद की ओर से हाल ही में छह जनवरी से पदोन्नति के अनुसार विद्यालय आवंटन और 11 से 13 जनवरी तक परस्पर तबादले के लिए रिलीविंग-ज्वॉइनिंग के निर्देश दिए गए थे। पहले पदोन्नति होने से काफी शिक्षकों के पेयर टूट रहे थे। यही वजह है कि शिक्षक पहले परस्पर तबादले और फिर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे थे।
