खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित होने वाली लव-कुश की रामलीला में मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल निभाने वाली हैं। पूनम ने वीडियो जारी कर एलान किया है कि इस बार वह पूरे नवरात्रि व्रत रखेंगीं।
दिल्ली के लाल किले में होने वाले भव्य लव-कुश रामलीला के लिए एक्ट्रेस पूनम पांडे को मंदोदरी के किरदार के लिए चुना गया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ पूनम पांडे ने एक बड़ा एलान कर सभी को चौंका दिया है।
लवकुश की रामलीला में महाभारत
लालकिला मैदान की लवकुश रामलीला सबसे चर्चित रहती है। इस बार भी यहां फिल्म और टीवी जगत के नामचीन चेहरे हिस्सा लेंगे। भगवान श्रीराम की भूमिका फिल्म अभिनेता किंशुक वैद्य निभाएंगे। डॉ. राजन शर्मा लक्ष्मण तो अभिनेत्री रिनी आर्या सीता बनेंगी। हनुमान की भूमिका गुजराती पृष्ठभूमि से जुड़े थियेटर कलाकार मल्हार पांड्या निभाएंगे। अभिनेता आर्य बब्बर करेंगे रावण बनेंगे।

+ There are no comments
Add yours