ख़बर रफ़्तार, मेरठ : धनपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान नैन सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गांव धनपुर में नैन सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पति के मौसेरे भाई गुलशन के साथ उसके संबंध हो गए थे, जिसका नैन सिंह को पता चल गया था। इसी के चलते नैन सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे मरवा डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया। खुलासा करने वाली टीम में इंचौली थाने के एसएसआई वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, स्वाट प्रभारी निरीक्षक शैलेश तोमर, उप निरीक्षक हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।
